बुलंदशहर, अगस्त 8 -- रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन की ओर से नि:शुल्क बस सेवा शुरू की गई है। इसमें महिलाओं के साथ उनके सहयोगी को भी नि:शुल्क एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ा जा रहा है। खुर्जा डिपो से करीब 100 से अधिक बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर हो रहा है। वहीं बसों में सीट नहीं मिलने पर लोग खड़े होकर सफर करते दिखाई दिए। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन को शुक्रवार सुबह से रविवार की रात तक बहनों के लिए नि:शुल्क सफर करने की घोषणा की गई थी। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर राखी बांधने जाने वाली महिलाओं की भीड़ एकत्र हो गई। धीरे धीरे बसों में बहनों ने बैठना शुरू कर दिया। उनके साथ उनके सहयोगी भी बसों में सवार हो गए। बहनों और उनके सहयोगी के लिए बस में नि:शुल्क बस सेवा उपल्ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.