गिरडीह, दिसम्बर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल पुलिस ने गुरूवार के दोपहर को थाना के सामने गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर रक्षक ऐप के तहत एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो के निर्देश पर यातायात नियमों को लागू करने, अपराधों को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह वाहन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान पुअनि संजय कुमार की अगुवाई में चला। जांच अभियान में सअनि सरिता मुर्मू, आरक्षी आदित्य कुमार समेत मुफस्सिल थाना के कई पुलिस कर्मी शामिल थे। यह जांच अभियान लगभग एक घंटे तक चला। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाईसेंस, इंश्योरेंस आदि कागजातों को देखा गया। इसके अलावा वाहनों के डिक्की की भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.