हाथरस, सितम्बर 23 -- सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही। हम सभी को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी ने की, इस अवसर पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रबीर सिंह, डॉक्टर कुलदीप सिंह,गजेंद्र सिंह राणा, गिर्राज किशोर शर्मा, राजा गरुड़ध्वज सिंह, डॉ अशोक कुमार, महामंत्री राजकुमार शर्मा, मुख्तियार सिंह, कपिल दीक्षित, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुरेश प्रजापति , मोहन सिंह प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.