फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद। शहर में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट और मिड टाउन की ओर से लगाए गए इस शिविर में नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इससे न केवल जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा भाव भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करते हैं। सेक्टर-10 डीएलएफ स्थित टैम्स एंड कंपनी एलएलपी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और एवांटेज के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में खास बात यह रही कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पुत्र और पुत्री दोनों ने स्वयं रक्तदान...