बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर शारदा पब्लिक स्कूल कैंपस में नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने रक्तदान करते हुए रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर पराग बोस एवं प्रिंसिपल सुदीपा बोस ने किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों को जीवन दान मिलता है बल्कि रक्तदाता करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर पराग बोस ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 94वें बलिदान दिवस पर रक्तदान का आयोजन दूसरों को जीवन दान दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.