सहारनपुर, जनवरी 25 -- सरसावा। डी.सी. जैन इंटर कॉलेज में रविवार को फ़ैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाना और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। रक्तदान शिविर का संयोजन ब्लड डोनेशन विंग के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह एवं सह संयोजक सचिव सलमान राव द्वारा किया गया। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। वरिष्ठ संरक्षक अश्वनी कुमार मित्तल एवं नीरू सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए महादान है। महिला विंग की अध्यक्ष सोनिया कपूर व उपाध्यक्ष नंदिनी बठला तथा संगठन विंग के मुख्य सचिव जितेंद्र सैनी ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताया। शिविर अनुशासित एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप संपन्न हुआ, जिसमें ओमपाल, रोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.