रुडकी, फरवरी 24 -- भगवानपुर। इनर व्हील रुड़की स्पार्कल ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित देसाना पॉली प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य सिविल अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा करना और थैलेसीमिया मरीजों को लाभ पहुंचाना था। शिविर का संचालन डॉ. भानु शाक्य और उनकी टीम ने किया। इस दौरान कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं को जूस, बिस्किट, कॉफी मग और क्लब की ओर से फल भी वितरित किए गए। क्लब की अध्यक्ष निशा सुराना ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस अवसर पर सचिव स्तुति गोयल, कोषाध्यक्ष चांदनी मांगलिक, आईएसओ नीलम, शुबी, अनु और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...