फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में नव प्रयास सेवा संगठन ने अपना 101वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 51 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। जिला रेडक्रास सोसायटी के पुरुषोत्तम सैनी ने युवाओं से सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। संगठन के संस्थापक सुनील यादव ने बताया कि एकत्र रक्त सिविल अस्पताल को दिया जाता है। रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.