मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मोतिहारी। रेडक्रॉस की ओर से सिसवा पंचायत परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बाद एक स्वास्थ्य मेगा कैंप में लगाया गया। स्वास्थ्य मेगा कैंप में चिकित्सकों की ओर से 170 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त में दवा दी गयी। एडीएम शैलेंद्र कुमार भारती ने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य के प्रति कई मायने में लाभ होता है। रक्तदान शिविर की शुरुआत मुखिया तान्या प्रवीण ने की। रक्तदान शिविर में कुल 31 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, बीडीओ अजय कुमार प्रिंस, पूर्व प्रमुख ज़ैफर आजाद ऊर्फ चमन , प्रधान सहायक रूपक वर्मा,लैब टेक्नीशियन रणजीत कुमार श्रीवास्तव, अमोद कुमार, विनोद कुमार श्रीवास्तव,फैज़ूर रह...