हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी की ओर से सोमवार को रक्तदान और एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। लामाचौड़ स्थित एमआईईटी शिक्षा नगर में लगे शिविर में 50 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 30 यूनिट ब्लड सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के लिए एकत्रित किया गया। वहीं बेस हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 23 छात्राओं की एनीमिया जांच की, जिसमें 11 छात्राएं एनीमिक पाई गईं। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक भवानी शंकर नीरज, शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी, एमआईईटी कुमाऊं नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. स्वपना वरुघेश, सचिव डॉ. निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक मित्तल, एकता अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सीमा बक्शी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...