देहरादून, दिसम्बर 13 -- स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्व. हरबंस कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को जीएमएस रोड स्थित होटल में किया गया। शिविर में कुल 148 लोगों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्व. हरबंस कपूर के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सद्भाव एवं समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा निरंतर जनहित एवं सामाजिक कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता की सेवा के मार्ग को और सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.