फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- शिकोहाबाद। सोमवार को मोहल्ला गढैया स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ एसडीएम डॉ गजेन्द्र पाल सिंह, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, विशिष्ठ अतिथि डा दीप्ती जैन, डा प्रतिभा मित्तल, विपिन गर्ग ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राज पचौरी ने की। समाज के सभी लोगों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। 118 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। एसडीएम ने कहा कि रक्तदान करना न सिर्फ दूसरों की जान बचाने के लिए आवश्यक है। रक्तदान व्यक्ति के लिए भी स्वास्थ्य वर्धक होता है। रक्तदान करना पुनीत कार्य है। दान किए रक्त से कई लोगों की जान बचाई जाती है। विपिन गर्ग ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आवाहन किया। स्कूल संचालक राज पचौरी ने कहा कि यदि एक वर्ष में दो से तीन बार रक्तदा...