जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- रक्तदान शिविर में 10 लोगों ने किया रक्तदान जामताड़ा,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड कार्यालय के कर्मियों तथा पदाधिकारी ने रक्तदान किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी अवीश्वर मुर्मू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 10 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने बढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है। जिसमें बीपीओ सहायक सहित अन्य कर्मचारियों ने रक्तदान किया और दूसरे को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान करने से न सिर्फ दूसरी की जान को बचाया जा सकता...