गोड्डा, फरवरी 7 -- रक्तदान शिविर में डॉक्टरों से लेकर सफाईकर्मियों तक ने दिखाई एकजुटता, 26 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान गोड्डा संवाद सूत्र तस्वीर021 रक्तदान करते अस्पताल कर्मी तस्वीर022 अस्पताल की मैनेजर रक्तदाताओं को प्रेरित करती हुई मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की जान बचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर पूरी तरह सफल रहा। इस शिविर की खास बात यह रही कि इसमें अस्पताल के चिकित्सकों, तकनीकी कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी और एंबुलेंस चालक तक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कुल 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि रक्तदान किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। रक्तदान शिविर की शुरुआत निर्धारित समय 12 बजे की गई। शिविर में रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओ...