जहानाबाद, मार्च 18 -- कुर्था, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल पांच यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया। यह जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर ने दी। ब्लड डोनेट कर कर रही काउंसलर प्रतिभा गोस्वामी ने बताया कि मानव हित में सभी युवा नागरिकों का रक्तदान करना चाहिए जो जरूरत मंद लोगों को काम आ सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य का स्वास्थ्य भी तंदरुस्त रहता है। ब्लड दान करने वालो में सुधांशू रंजन, प्रतिभा गोस्वामी, अमरदीप कुमार, शशि रंजन कुमार, निशांत कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.