नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल, संवाददाता। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कोर्ट परिसर में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने 30 यूनिट से अधिक रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर को न्याय और मानवता का सच्चा उत्सव बताया। जिला जज हरीश गोयल समेत कई न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, साल्सा सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी, डीएलएसए ...