मैनपुरी, फरवरी 21 -- कुं. आरसी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम चांदेश्वर में आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत और मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई, जिसके बाद छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रेरित किया। विशेष व्याख्यान में डॉ. संजय अग्रवाल ने रक्तदान महादान पर चर्चा करते हुए इसके स्वास्थ्य लाभ बताए। वहीं डॉ. अलका पाठक ने नागरिक कर्तव्यों का बोध कराया। डॉ. विभा जैन ने छात्राओं को समाज सेवा के लिए उत्साहित किया। सायंकालीन सत्र में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता के साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह, राजेश सेन और डॉ. अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में संकल्प गीत व राष्ट्रगान के ...