मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने किया। रैली घंटाघर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए वापस घंटाघर प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में विभिन्न वार्डों के सभासद, ट्रस्ट व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, ब्रह्मकुमारी परिवार, घंटेश्वर महादेव सेवा समिति, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस जवान मौजूद रहे। नगर पालिकाध्यक्ष ने लोगों से रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। रैली का संचालन विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी ने किया। रविवार को घंटाघर प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.