बाराबंकी, फरवरी 9 -- सिरौलीगौसपुर। भाकियू टिकैतगुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के ज़िला सचिव राजकरन वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। आगामी 15 फरवरी को रक्तदान करने व दादनपुर फतेहपुर में संगठन द्वारा आयोजित महापंचायत में क्षेत्र से बडी संख्या में किसानों के पंहुचने पर चर्चा की गई। इस मौके पर मंगल यादव, मो. जीशान, अनुराग सिंह, जगदम्बा शरण, दिनेश, विश्राम, लल्लू, रंजीत, शिव शंकर, रामसिंह, डाक्टर ओम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...