रुडकी, दिसम्बर 20 -- भगवानपुर। आरएनआई इंटर कॉलेज में जीवन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सौजन्य से शनिवार को रक्तदान शिविर और निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर जीवन चैरिटेबल से डॉ. हर्षित सैनी ने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से हम दुसरों का जीवन बचा सकते है। उन्होंने सभी लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर में 14 यूनिट रक्त दान किया गया। इसके साथ ही 140 लोगों ने नेत्रों की जांच भी कराई। चिकित्सकों ने लोगों को दवाई वितरीत कर जरूरी परामर्श भी दिए। इस दौरान व्यायाम शिक्षक जतिन त्यागी, अंकित शर्मा, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...