बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- रक्तदान को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा: कुलपति नव नालंदा महाविहार में रक्तदान शिविर का आयोजन फोटो: 13 नालंदा 01: नव नालंदा महाविहार में शुक्रवार को शिविर मे शामिल कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। नव नालंदा महाविहार के जीवक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। इसकी खास बात यह रही कि कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने खुद सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया और युवाओं को महादान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल किसी की जान बचाने का जरिया नहीं है। बल्कि, यह समाज में करुणा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाली महान सेवा है। एक स्वस्थ व्यक्ति का दिया गया रक्त किसी मरणासन्न मरीज के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विशेषकर शोधार...