देहरादून, दिसम्बर 14 -- फोटो देहरादून। विजय दिवस के उपलक्ष्य में सर्वत्र सेवा फाउंडेशन की ओर से धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन श्री शिव मन्दिर में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान कर सेना के शौर्य एवं साहस को सलाम किया। देहराखास के पार्षद आलोक कुमार 75वीं बार रक्तदान किया। उद्घाटन फाउंडेशन के संरक्षण एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तण्ड शंकर पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अग्रित भारत संस्थान और श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के संरक्षण डॉ. गोपालजी शर्मा, मुकेश आनंद, अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सचिव विष्णु भट्ट, कोषाध्यक्ष शुभांग गोयल, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, धर्मपुर पार्षद अमित भंडारी, गांधीग्राम प...