बाराबंकी, अक्टूबर 7 -- बाराबंकी। भाकियू हरपालगुट के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में रक्तदान का कार्यक्रम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संपन्न हुआ। किसान संदीप कुमार, बृजेश कुमार, राम सहारे, विपिन कुमार, मोनू आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। श्री सैनी ने कहा कि इस समय डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर रोग फैला हुआ है। जिससे लोगों खून कमी किसान नहीं होने देंगे। इस मौके पर अरविंद यादव, फूलचंद यादव, मोनू रस्तोगी, जैद अंसारी, शहाबुद्दीन, सतीश मौर्य, गरिमा सिंह, सोनू यादव, राजू खान, राघवेंद्र रावत, पुत्तन अली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...