बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- प्लान आफ एक्शन के तहत विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 20 लोगों ने रक्तदान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनीता कुमारी ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्तागण तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में एक विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया। इस शिविर में जनसमूह को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...