आगरा, फरवरी 22 -- रक्तदाता फाउंडेशन की ओर से 33वां रक्तदान शिविर का आयोजन दरेसी स्थित अचल भवन पर किया गया। संयोजक प्रथम अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खून बड़ी तेजी से ताजा बनता है। आपातकाल के समय इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समन्वयक सोहेल अग्रवाल ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर का आयोजन ओम ब्लड बैंक टीम के सहयोग से किया गया। कुल 45 यूनिट रक्त जुटाया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शुभम गोयल, जलज गोयल, आकाश लावनिया, अर्पित सिंघल, राघव बंसल, राघव माहेश्वरी, अनिल, प्रेमशंकर, प्रीतम, तपन, राजेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...