औरंगाबाद, जुलाई 20 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के टाल गांव निवासी कल्लू पटेल की पत्नी रीता देवी के लिए रक्त की आवश्यकता उत्पन्न हुई। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए दाउदनगर प्रखंड के चमन बिगहा गांव निवासी राजेश कुमार ने रक्तदान कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रीता देवी के लिए रक्त की आवश्यकता की जानकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह के माध्यम से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव डॉ. प्रकाश चंद्रा को मिली। उन्होंने अपने साथियों से सहयोग का आग्रह किया। राजेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इस मौके पर चिंटू मिश्रा, प्रशांत इंद्रगुरु, रविकांत कुमार, प्रफुल्ल चंद्रा, प्रियांश भास्कर, अवधेश यादव, पुष्प कुमारी एवं पूजा कुमारी भी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...