अलीगढ़, जनवरी 20 -- अलीगढ़। हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था के तत्वावधान में रविवार को संस्था का 21वां रक्तदान शिविर रघुवीरपुरी स्थित श्रीराम धर्मशाला में आयोजित किया गया। शिविर में 201 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एकत्रित रक्त को मेडिकल कॉलेज और मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को सौंपा गया। इससे वहां इलाज करा रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की निदेशक लाजेश देवी ने फीता काटकर किया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। शिविर में प्रो. आजम हसीन, शाद अबकरी, डॉ. साबिर अली खान, आदिल रिजवान, मंगल कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...