रुडकी, फरवरी 1 -- बढ़ेड़ी राजपूतान में रविवार को रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट द्वारा 77वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने किया। कार्यक्रम में रक्तवीरों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान महादान इंसानियत ट्रस्ट और सिटी चेरिटेबल बैंक रुड़की द्वारा डॉक्टर राहुल राणा के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि रुड़की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कैंप का शुभारम्भ कर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर राहुल राणा और अनस गाजी ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होते हैं। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र और मेडल दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.