इटावा औरैया, फरवरी 15 -- सैफई, संवाददाता। ग्राम महोटी के पास रकुईया नहर में शनिवार को मिले शव की पहचान गांव लटूपुर निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव लटूपुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र नेपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई संजीव कुमार पिछले तीन माह से चंदन ठाकुर की कृष्णा डेरी पर काम कर रहा था। 14 फरवरी को पुलिस ने ग्राम महोटी के पास रकुईया नहर से एक शव बरामद किया, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उन्होंने अपने भाई की पहचान की। भाई का आरोप है कि संजीव कुमार के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इससे लग रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.