बदायूं, अक्टूबर 1 -- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सीएचसी पर विशेष चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 262 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों के बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत सुदृढ़ हुई हैं। आयुष्मान के माध्यम आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का उपचार नि:शुल्क मिल रहा है। एमओआईसी डॉ.राहुल सिद्धार्थ ने सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य अभियान, उपक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने संस्थागत प्रसव के बारे में भी बताया। स्त्री र...