रामपुर, फरवरी 5 -- बिजनौर में रहने वाले राष्ट्रीय हिन्दू एकता मंच के संस्थापक के साथ पटवाई क्षेत्र के रहने वाले मंच के एक कार्यकर्ता ने ठगी कर ली। प्लाट बेचने के नाम पर करीब सवा दो लाख रुपये ले लिए। बाद में दुगुने दामों में प्लाट बेचने का भरोसा देकर टरका दिया। करीब एक साल का वक्त बीतने के बाद संस्थापक ने जब प्लाट के बैनामे के कागज मांगे तो उसने 50 हजार रुपये की मांग की। इंकार करने पर कागज देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पटवाई थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बिजनौर जिले की कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरत विहार कालोनी निवासी वेदप्रकाश जोगी राष्ट्रीय हिन्दू एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक हैं। वेदप्रकाश का कहना है कि पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटी रामनगर निवासी केदार सिंह उनके संघ में कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.