गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- लोनी। लोनी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला को रकम भेजने का झांसा देकर जालसाज ने 47 हजार रुपये ठग लिए। आदेश नगर में रहने वाली राधा गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 नवंबर को उन्हें अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके पिता ने 15 हजार रुपये भेजने को कहा है। वह उनके खाते में रकम भेज रहा है। इसके बाद उन्हें 50 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज मिला। कॉलर ने दोबारा फोन कर कहा कि उसने गलती से 50 हजार रुपये कर दिए। बोला कि वह दूसरे नंबर से 12 हजार रुपये और भेज रहा है। 47 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दें। झांसे में आकर उन्होंने अपने खाते 47 हजार रुपये भेज दिये। इसके बाद जालसाज ने नंबर स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने चेक किया तो क्रेडिट वाला मैसेज फर्जी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...