कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा गांव की एक महिला से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर शातिरों ने चार लाख रुपये ठग लिए। बाद में तकादा करने पर उसे जानलेवा धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमहा निवासी हीरामनी पत्नी रामबरन पटेल ने बताया कि उसके पति क्षय रोग से पीड़ित थे। इलाज कराने के लिए अपनी जमीन बेच डाली थी। उपचार कराने के बाद बचे हुए छह लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए थे। पीड़िता की मानें तो इस रकम की जानकारी गांव के ही शिवबरन सिंह को हो गई थी। उसने बीमा कराकर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद 27 अक्तूबर 2015 को रुपये फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के देवराजपुर निवासी अपने साथी रामप्रकाश के खाते में डलवा दिए। बताया था कि 27 अक्तूबर 2021 को 12...