मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- नगर पंचायत भोजपुर निवासी शिवपूजन सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भोजपुर में शिव ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है। 19 नवंबर को 10 लाख रुपए माल लेने के लिए विपिन कुमार निवासी अहमदाबाद के नाम पर ट्रांसफर किए लेकिन उसने माल भी नहीं दिया और पैसे भी वापस नहीं दिए। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अमानत में खयानत करने वाले विपिन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...