अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर, रेंजर जम्बूरी बुधली, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहा है, जिसमें राष्ट्रीय सदस्य जट्टारी के मादक स्थित संकट मोचन उमा. विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं स्काउट मास्टर रईसपाल सिंह का चयन नेशनल स्टाफ सदस्य के रूप में किया गया है। उनका यह चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह अलीगढ़ जनपद एवं उत्तर प्रदेश के स्काउटिंग के लिए भी गर्व का विषय है। उनके चयन पर जिला सचिव डालेश कांकरान, ईश्वर दास वर्मा, राहुल भाटी, रिंकू दीक्षित, अजय पाल सिंह, राम यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...