बिल्ल्होर, दिसम्बर 26 -- बिल्हौर,संवाददाता। बिल्हौर कस्बे में बुधवार देर रात कार सवार चार रईसजादों ने नशे में धुत होकर एक लकड़ी की गुमटी पलटा दी। फिर रईसजादों ने पुलिस से हाथापाई कर अपने को बहुत ही रईस व हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट का वकील बताते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस ने चारो आरोपितों को जेल भेजकर कार को थाने लाकर सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात करीब दो बजे कार में सवार चार रईसजादे नशेबाजी करते हुए बिल्हौर कस्बे में घूम रहे थे। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने उनको रोका भी। इसके बावजूद नशेबाजों ने आगे जाकर कार से टक्कर मारकर एक लकड़ी की गुमटी पलटा दी। जब पुलिस ने जाकर उनका नाम पूछा। तो आरोपित पुलिस से नशेबाजी कर अभ्रदता करने लगे। रईसजादे पुलिस से बोले कि तुमलोगों की औकात ही क्या है। हमलोग हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट के वकील हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.