पिथौरागढ़, फरवरी 16 -- रं कल्याण संस्था के धारचूला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ह्यांकी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संस्था के उपाध्यक्ष जनक सिंह सिरखाल, डॉ. विजय फिरमाल, महासचिव महेंद्र ह्याकी, सचिव चंद्रा नबियाल, कोषाध्यक्ष अरविंद खैर, सांस्कृतिक सचिव मोनिका सीपाल, मुख्य समन्वयक राम सिंह ह्यांकि, कार्यकारिणी सदस्य बागेश्वरी गर्ब्याल,आभा फ़कलियाल,कुंवर ग्वाल ने शपथ ली। केंद्रीय अध्यक्ष ह्याकी ने कहा कि संस्था पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक संस्था हैं, जो समाज के गरीब लोगों, बेरोजगार युवाओं व छात्र छात्राओं के हित में कार्य कर रही है। संस्था अपने ओर से तो प्रयास करती ही है और सरकार के लोकप्रिय योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए ब्रिज की तरह कार्य करती है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से सबको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.