चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा। आदिवासी मुंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष रंजीत राजीव सामंत के निधन पर आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंदीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने शोक व्यक्त किया है। श्री लागुरी ने कहा कि रंजीत राजीव सामंत के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री सामंत का जीवन समाज और मानव सेवा के लिए समर्पित रहा है। लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए गए उनके कार्यों को समाज में सदैव याद किया जाएगा। आज वह सशरीर इस संसार में नहीं है, पर उनसे जुड़ी स्मृतियां व जीवन_मूल्य उनके परिवार के सदस्यों के साथ बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करे। इनके सामाजिक कार्यकाल में चाईबासा, चक्रधरपुर, जमशेदपुर समेत अन्य स्थानों में समाज के विकास में उल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.