गिरडीह, फरवरी 21 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम वार्ड नंबर 10 में लगातार तीन बार से जीत दर्ज कर रहे वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विकास कार्यों के दम पर चौथी बार मैदान में उतरे रंजीत यादव ने शुक्रवार को दर्जनों मोहल्लों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा। समर्थकों के साथ गली-गली घूमकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। और पिछले 15 वर्षों में किए गए नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट के कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और वार्ड को 'स्मार्ट वार्ड' बनाने का वादा किया। रंजीत ने विश्वास जताते हुए कहा, "जनता का अटूट विश्वास ही मेरी असली ताकत है। मैंने हमेशा सेवक बनकर काम किया है और इस बार भी वार्ड की प्रगति के लिए वोट की अपील कर रहा हूँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...