गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह,प्रतिनिधि। आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए वार्ड नंबर 10 के प्रत्याशी ने रंजीत यादव ने अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर तंग गलियों तक घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और समर्थन की अपील की। रंजीत यादव ने साफ-सफाई, बेहतर स्ट्रीट लाइट और जल निकासी को अपनी प्राथमिकता बताया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। जनता से अपील करते हुए कहा, आपका एक वोट वार्ड की तस्वीर बदल सकता है। मैं राजनीति के लिए नहीं, बल्कि आपकी सेवा के लिए मैदान में हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.