समस्तीपुर, मार्च 17 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड संसाधन केंद्र विद्यापतिनगर में आयोजित एक सादे समारोह में सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान प्रभारी बीईओ डॉ. मधुकर प्रसाद सिंह ने उन्हें पदभार सौंपा। बताया गया कि प्रखंड में लम्बे समय से बीईओ का पद रिक्त था, जिस कारण विभागीय काम-काज में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एक पत्र जारी कर नए बीईओ की नियुक्ति तक पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के रूप में प्रखंड में पदस्थापित सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार (वित्तीय प्रभार सहित) लेने का निर्देश दिया था। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी बीईओ रंजीत कुमार ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता बीआरसी से संबंधित लंबित कार्यों का निपटारा करना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.