बलिया, दिसम्बर 30 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के जाम निवासी और आजमगढ़ में तैनात यातायात पुलिस की सिपाही की मौत से गांव गम में डूबा हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही सोमवार को परिजन और नाते-रिस्तेदार आजमगढ़ के लिए रवाना हो गये थे। गांव के लोगों की मानें तो रंजीत मौर्य शनिवार की शाम गांव आये थे। वह रविवार की सुबह परिवार के लोगों से अगले सप्ताह आने का वादा कर चले गये। इसी बीच सोमवार की सुबह उनकी मौत की मनहूस खबर पहुंची तो परिजन बिलखने लगे तथा ग्रामीण गमगीन हो गये। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के रंजीत साल 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह पिछले कई साल से आजमगढ़ में ही तैनात थे। उनकी शादी तय हो चुकी थी तथा छेका भी हो गया था। 10 फरवरी को उनकी सगाई होने वाली थी। लोगों की मानें तो मई महींने में विवाह की तिथि निर्धारित थी। परिवार में शाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.