सीतामढ़ी, दिसम्बर 30 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना की पुलिस ने सोमवार देर शाम गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए रंजीतपुर गांव के पास तीन बाइक से 640 बोतल शराब बरामद की है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस टीम थाना से रंजीतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक पैशन प्रो. एक स्पेलेंडर और एक सुपर स्पेलेंडर बाइक पर बोरियां बंधी हुई दिखाई दीं। पुलिस वाहन को देखते ही तीनों बाइक चालक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब बोरियों की जांच की तो उसमें 598 बोतल सौंपी शराब और 42 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त की गई तीनों बाइक चोरी की होने की आशंका है, इसकी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...