बरेली, मार्च 15 -- थानाक्षेत्र के गांव उरला में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद हुई फायरिंग में पिता-पुत्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव उरला निवासी सौरभ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह शुक्रवार देर शाम आठ बजे अपने पिता गवेन्द्र पाल सिंह तथा सतीश सिंह के साथ सुरेश पाल सिंह के घर होली मिलने जा रहा था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में दिनेश पाल सिंह, गजराज सिंह, संजय सिंह, सनी सिंह और सत्यपाल सिंह उन्हे घेर लिया। उनके हाथों में नाजायज असलहें थे, गालियां देते हुए उन्होनें फायर करने शुरू कर दिये, जिसमें उनके पिता गवेन्द्र पाल सिंह के सीने तथा मेरे पैर में गोली लगी। पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े, उसके शोर मचाने पर ग्रामीण बचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.