गोरखपुर, मई 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर में यज्ञ में हुए विवाद की रंजिश में शनिवार की दोपहर में जमकर मारपीट हुई। जिसमें आरोप लगाया गया कि मारपीट के दौरान 70,500 रुपए व मोबाइल को जेब से निकाल लिया गया। गौनर निवासी विद्या प्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व जेब से मोबाइल व पैसा चुराने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में सन्नी सिंह व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विद्या प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में 28 अप्रैल से 6 मई तक शतचंडी महायज्ञ चल रहा था। तीन मई को यज्ञ में गांव का राजमहल कुछ लड़कों को लेकर आया था। वह महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहा था। मना करने पर मारपीट की थी। उनके पुत्र विशाल सिंह ने चौरीचौरा थाना में राजमहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.