प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर अंतू पुलिस जांच कर रही है। अंतू थानाक्षेत्र के भवानीपुर निवासी त्रिभुवन यादव का उनके पड़ोसी अवधेश यादव से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में बुधवार को दोनों परिवारों में विवाद होने पर लाठी से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से त्रिभुवन और उनके परिवार की शिखा, कलावती, वंदना, पिंकी और राम भवन घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अवधेश यादव की पत्नी विमला देवी और परिवार की शांति देवी, सरोजा देवी तथा देवकली गंभीर रूप से घायल हो गई। गुरुवार को त्रिभुवन यादव की तहरीर पर पुलिस ने मनीष, शमशेर, वीरेंद्र, राजेंद्र, मनोज, शांति, अनुराधा व विमला के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज क...