प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 16 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी महेंद्र कुमार उपाध्याय सोमवार को कुछ लोगों के साथ टहल रहे थे। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गहदाले मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए। मामले में घायल के भाई विनोद कुमार उपाध्यय ने सुनील कुमार उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, समीर उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय और अमित उपाध्याय के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...