कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- कोतवाली क्षेत्र के नारा सैदाबाद निवासी सैफ ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर के समीप खड़ा था। तभी पड़ोसी सुहेल पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी मां हसरतुन व पिता गुड्डू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के भाई आलम को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने भाइयों की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.