बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। रामनगर थाना के जफरपुर गांव में एक व्यक्ति को विपक्षी ने पुरानी रंजिश में सरे राह रोक कर पीट दिया। उसपर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला किया गया। इसमें गंभीर चोटें आईं। लोगों ने बीच बचाव किया। जिससे उसकी जान बची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जफरपुर गांव निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 जनवरी की सुबह वह अपने काम से प्रधान के घर गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान विपक्षी पिंटू, मंडे व कल्लू वर्मा ने पुरानी रंजिश के कारण उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी पिटाई करने लगे। आरोप है कि उसे लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया। इसमें उसे चोटें आई हैं। लोगों ने बीच बचाव किया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.