उन्नाव, फरवरी 8 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भंभऊ गांव निवासी प्रशांत द्विवेदी पुत्र श्याम सुंदर ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित किसान ने आसीवन पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते करीब एक पखवाड़ा पहले उनके खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों में फूस-पत्ती डालकर आग लगा दी गई, जिससे 29 पेड़ झुलस गए। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को जब वह घर लौटे और खेत पर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद शनिवार को उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.